Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंडियों ने लहराया दिल्ली में जीत का झंडा

उत्तराखंडियों ने लहराया दिल्ली में जीत का झंडा

दिल्ली में हाल ही में एमसीडी चुनाव हुए है और कल ही इसका नतीजा भी आ गया है पिछले दो बार की तरह इस बार भी भाजपा ने जीत का परचम फहराया है। लेकिन इस बार के एमसीडी चुनाव की ख़ुशी की दस्तक उत्तराखंड में भी सुने दी क्योंकि उत्तराखंड के रहने वाले सात उम्मीदवारों ने भी इस चुनाव में बाजी मारी है।

इस बार उत्तराखंड के रहने वाले और एमसीडी चुनाव में जीतने वालों में 6 उम्मीदवार बीजेपी से हैं तो एक आम आदमी पार्टी के विजेता है ।

आइये आपको बताते है इनके बारे में : बीजेपी उम्मीदवारों में दिलशाद गार्डन से वीर सिंह पंवार, शहादतपुर से नीमा बिष्ट, गीता कॉलोनी से नीमा भगत, आरके पुरम से तुलसी जोशी, संगम विहार से माया बिष्ट, कमालपुर से के एल बलोदी शामिल हैं और आम आदमी पार्टी की गीता रावत ने विनोद नगर से जीत दर्ज की है ।

इससे साफ़ जाहिर है की उत्तराखंडी हर मैदान में अपनी जगह बना रहा है और सिर्फ जगह नहीं जीत का परचम भी लहरा रहा है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments