उत्तरांचल उत्थान परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी घोषित

देहरादून। उत्तराचंल उत्थान परिषद के अध्यक्ष प्रेम बड़ाकोटी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। केंद्रीय कार्यकारिणी का संरक्षक प्रमुख समाज सेवी दयानंद चंदोला को बनाया गया है। जबकि विद्याभास्कर कापड़ी पिथौरागढ़ तथा आनंद सिंह रावत देहरादून को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष का जिम्मा एक बार फिर नीरज मित्तल को सौंपा गया है। इसी प्रकार राम प्रकाश पैन्यूली को महामंत्री की जिम्मेदारी पुन: दी गई है। विजय पांडे अल्मोड़ा को उपाध्यक्ष तथा विजय चमोली को मंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार शशि मोहन रावत दिल्ली के मंत्री बनाए गए हैं। कार्यकारिणी के सदस्यों में प्रमुख समाजसेवी शशिकांत दीक्षित देहरादून, आलोक मेरठ, युद्धवीर सिंह देहरादून, पवन देहरादून, रमेश सेमवाल देहरादून, ललित बड़ाकोटी बालावाला, तेज सिंह बिष्ट नैनीताल, हेम गैरोला पौड़ी, सुरेश सुयाल हरिद्वार, राजाराम हल्द्वानी, ऊषा रावत देहरादून, कैलाश थपलियाल, कैलाश चमोली श्रीनगर, महेंद्र सिंह देहरादून को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
उत्तरांचल उत्थान परिषद की यह कार्यकारिणी पूरे प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। श्री बड़ाकोटी को बुधवार को केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया था और वृहस्पतिवार को उन्होंने अपनी केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here