Homeराज्यउत्तर प्रदेशउत्तरप्रदेश में विगत 24 घंटे में कोविड-19 के 21 नये मामले आये...

उत्तरप्रदेश में विगत 24 घंटे में कोविड-19 के 21 नये मामले आये सामने….

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री के 3टी ट्रेस, ट्रैक और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग का परिणाम है कि उत्तर प्रेदश में कोरोना नियंत्रित है जबकि अन्य प्रदेश में मामले बढ़े है। उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल, 2021 के एक्टिव मामले 03 लाख 10 हजार से घटकर आज 329 हो गये है। प्रतिदिन के मामले घटकर आज 21 रह गये है। उन्होंनें बताया कि विगत 24 घंटे में कोविड-19 के 21 नये मामले आये है तथा 27 लोग कोविड-19 से ठीक हुये है। अब तक 16,86,083 लोग कोविड-19 से ठीक हुये है। कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों को प्रतिशत 98.6 है।
सहगल ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं की जा रही है, ताकि संक्रमित व्यक्ति की पहचान करके त्वरित इलाज किया जा सके। कल विगत 24 घंटे में 2,32,028 कोविड सैम्पल टेस्टिंग की गयी तथा अब तक 7,15,21,631 सैम्पल की टेस्टिंग की गयी है। उन्होंने बताया कि 18 जनपदों में एक्टिव केस शून्य है, विगत 24 घंटे में हुयी टेस्टिंग में 61 जनपदों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल 7,41,523 वैक्सीन की डोज लगायी गई। पहली डोज 5,62,19,796 तथा दूसरी डोज 1,06,27,522 लगायी गयी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 6,68,47,318 डोज लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि अन्य प्रदेशों में कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular