Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तरकाशी में देर रात भूकंप से डोली धरती, लोग घर छोड़कर बाहर...

उत्तरकाशी में देर रात भूकंप से डोली धरती, लोग घर छोड़कर बाहर भागे।

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी में आधी रात को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है। गहरी नींद में सो रहे लोग तेज झटके से कांप उठे। लोग तुरंत भय से घर छोड़कर बाहर भागे। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

रात 3.49 मिनट पर उत्त्तरकाशी के यमुनाघाटी में धरती डोली। जनपद के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का समय कम था, लेकिन झटका तेज़ था। गहरी नींद में सोए हुए लोग जागे और तुरंत बाहर की ओर भागे।

भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 रही।सभी तहसील थाना चौकिया से डेल्टा के माध्यम से दूरभाष द्वारा सूचना ली गई है जिसमें भूकंप से कहीं भी जनहानि पशु हानी नहीं हुई है ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular