Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तरकाशी-भटवाड़ी क्षेत्र स्वारीगाड़ के पास खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ ने किया...

उत्तरकाशी-भटवाड़ी क्षेत्र स्वारीगाड़ के पास खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

उत्तरकाशी/भटवाड़ी – उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र स्वारीगाड़ के पास एक वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। जिस पर पुलिस चौकी भटवाड़ी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि भटवाड़ी क्षेत्र में स्वारीगाड के पास एक वाहन (UK 07M 3262) दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जहां घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ की टीम को ज्ञात हुआ कि वाहन में 2 लोग सवार थे जो भटवाड़ी से गंगनानी की ओर जा रहे थे, जिनमें से एक व्यक्ति नवनीत सिंह घायलावस्था में स्वयं ही बाहर निकल आया था जबकि दूसरा व्यक्ति मोहन सिंह वाहन के अंदर ही फंसा हुआ था। एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 50 मीटर गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी जिसमें देखा कि दूसरा व्यक्ति वाहन के अन्दर ही फंसा हुआ था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी। एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को वाहन से बाहर निकाला व स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular