Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा अधिकारियों के निलंबन को लेकर चल रहा आंदोलन एक सप्ताह...

उच्च शिक्षा अधिकारियों के निलंबन को लेकर चल रहा आंदोलन एक सप्ताह के लिए हुआ स्थगित!

उच्च शिक्षा निदेशक बी सी मेलकानी, दो प्राचार्यो सहित चार लोगों के निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे कर्मचारियों का आंदोलन एक सप्ताह के लिए स्थगित हो गया है। मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि शासन से हुई वार्ता के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय में तैनात कर्मचारी और एमबीपीजी महाविद्यालय के प्रोफेसरो ने निर्णय लेते हुए सरकार को एक सप्ताह का समय दिया है, अगर सप्ताहभर के भीतर उच्च शिक्षामंत्री द्वारा निलंबित किए गए चारों अधिकारियों की बहाली नहीं की गई , तो फिर से पूरे प्रदेश भर के महाविद्यालयों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि उच्च शिक्षा निदेशक डॉक्टर सविता मोहन से वार्ता के बाद कर्मचारियों ने इस बात का फैसला लिया है|

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2