Homeराज्यउत्तराखण्डउच्च न्यायालय के निर्देश पर अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा।

उच्च न्यायालय के निर्देश पर अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा।

उधम सिंह नगर/काशीपुर – उच्च न्यायालय के निर्देश पर काशीपुर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान में स्थानीय प्रशासन नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र से अतिक्रमण को हटाया गया।

नगर निगम एमएनए ने बताया की अतिक्रमण की जद में आए व्यापारियों को पहले ही चेतावनी दी गई थी कि वह स्वयं अपना-अपना अतिक्रमण हटा ले बाद में नगर निगम की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

चेतावनी के बाद भी व्यापारियों ने दुकान के सामने से अतिक्रमण नहीं हटाया, इसी के साथ ही नगर क्षेत्र में अवैध रूप से होडिंग वगैरह को भी टीम ने उतरवा दिया और गाड़ियों में भरवा कर नगर निगम में जमा कर दिया।

नगर निगम और प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि अगर वह आगे भी अतिक्रमण को बढ़ावा देंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments