Homeराज्यउत्तराखण्डइस बार चारधाम यात्रा में यात्रियों का होगा केवल ऑनलाइन पंजीकरण, यात्रा...

इस बार चारधाम यात्रा में यात्रियों का होगा केवल ऑनलाइन पंजीकरण, यात्रा मार्ग पर तीन जगह होगी पंजीकरण की जांच।

देहरादून – चारधाम यात्रा के लिए इस बार यात्रियों का केवल ऑनलाइन पंजीकरण होगा। पिछले साल की तरह ऑफलाइन पंजीकरण का विकल्प नहीं दिया जाएगा। वहीं, यात्रियों के पंजीकरण की जांच चारधाम मार्गों पर तीन जगह की जाएगी। पंजीकरण की सुविधा पर्यटन विभाग की वेबसाइट, मोबाइल ऐप के माध्यम से दी जाएगी।

बृहस्पतिवार को सचिवालय में परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में पर्यटन विभाग और एनआईसी के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में चारधाम यात्रियों के पंजीकरण को लेकर अहम निर्णय लिया गया। तय किया गया कि पर्यटन विभाग इस बार ऑफलाइन के बजाय अपनी वेबसाइट के माध्यम से केवल ऑनलाइन पंजीकरण कराएगा। चारों धाम में यात्रियों की क्षमता के हिसाब से एडवांस पंजीकरण होंगे।

अगर कोई यात्री पूर्व में पंजीकरण नहीं कर पाएगा तो उसकी मदद को हरिद्वार और ऋषिकेश में अतिरिक्त टीमें तैनात की जाएंगी। ताकि दूर-दराज के राज्यों से आया हुआ तीर्थयात्री चारों धाम तक आसानी से जा सके। पंजीकरण कराने वाले यात्रियों की जांच भी की जाएगी, जिसके लिए बडकोट, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग में टीमें तैनात की जाएंगी। यह सभी तरह के वाहनों में सवार यात्रियों के पंजीकरण को देखेंगी। अगर यात्री पंजीकृत नहीं होगा तो उसे रोका जा सकता है।

बैठक में यह भी तय किया गया है कि पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ही परिवहन विभाग के ट्रिप कार्ड का लिंक भी दिया जाएगा। जैसे ही यात्री यहां पंजीकरण कराएगा तो उसका ट्रिप कार्ड भी यहीं से बन जाएगा। ट्रिप कार्ड ऑनलाइन निकाल सकते हैं। यह तय किया गया है कि वाहनों के ट्रिप कार्ड से भी यात्रियों के पंजीकरण का पता लगाया जा सकेगा। अभी तक पर्यटन विभाग के पंजीकरण का नंबर परिवहन की वेबसाइट पर डालकर ट्रिप कार्ड बनता था लेकिन अब पर्यटन की वेबसाइट पर सीधे भी बन सकेगा।

बैठक में परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने एनआईसी के अधिकारियों से चारधाम यात्रा पंजीकरण के मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि ऐप एक सप्ताह के भीतर तैयार हो जाएगा। इसके बाद ऐप का सिक्योरिटी ऑडिट व अन्य ट्रायल होंगे। अप्रैल के पहले सप्ताह से यह ऐप गूगल प्ले स्टोर व एप्पल स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

9 COMMENTS

  1. An objective assessment of buy real tiktok views starts with the account owner’s tolerance for platform-policy risk and third-party promotional activity. Keep dated notes about whether taxes, currency conversion, processing fees, or optional upgrades change the advertised price. The evidence should be sufficient to identify a delivery or support problem before placing a larger order.

  2. A practical review of buy tiktok likes should begin with how paid engagement will be separated from organic performance in internal campaign reporting. Apply the same questions to every option, especially around a dated campaign log containing screenshots, timestamps, order references, and every relevant post change. The review is complete when the user can describe the outcome without claiming the purchase caused unrelated campaign results.

  3. DarLink AI Review https://darlink-ai.carrd.co/ a detailed guide to setting up your virtual character and testing your memory within 48 hours. We analyze the creation of a profile, individual communication settings, saving dialogue details and the ability of artificial intelligence to remember information.

  4. Нужны духи? дьюти фри парфюмерия цены с удобным выбором ароматов для мужчин и женщин. Вниманию покупателей представлены свежие, цитрусовые, древесные, цветочные и восточные композиции. Сравните предложения магазинов и найдите парфюм, который соответствует вашим предпочтениям.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular