जयपुर; बीते रोज एक फ्लैट से एक महिला का शव मिला है जिसका नाम भावना बताया जा रहा है। बताते चलें कि महिला की मौत के मामले में आरोपी युवक महिप सिंह राठौड़ ने अपना गुनाह कबूल लिया है। जानकारी के मुताबिक 1 बच्चे की मां 26 साल की भावना करीब सालभर से 35 साल के महिप सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। बताया जा रहा है कि एक मामूली से झगड़े के बाद महीप ने भावना की गला दबाकर हत्या कर दी।
दोनों ही थे शादीशुदा।
– जानकारी के मुताबिक भावना मूलतः उत्तरप्रदेश की रहने वाली है। जो अपने 8 साल के बेटे के साथ जयपुर में रह रही थी। भावना की शादी उत्तरप्रदेश के अनिल शर्मा के साथ हुई थी। लेकिन कई साल पहले दोनों अलग हो गए थे। इस दौरान भावना की मुलाकात पास ही रहने वाले महिप सिंह से हुई। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों साथ रहने लगे। महिप का जयपुर के करघनी में एक फ्लैट था। जिसे उसने भावना को रहने के लिए दे दिया। इसी फ्लैट में भावना की शव मिला।
आरोपी की पत्नी रहती है पिहर
आरोपी महिप राजस्थान के पाली का रहने वाला है। उसकी शादी पहले ही हो चुकी थी और उसके दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी काफी वक्त से अपने पिहर में रह रही है दोनों बच्चे मां के साथ गांव में हैं।