इन 4 राशियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है, पढ़े!

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :आज मन में जोश एवं चुस्ती बनी रहेगी। नौकरी वाले कुछ लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आपके साथी को भी आप के अंदर आया ये बदलाव अच्छा लगेगा। सामाजिक उत्तरदायित्वों को ठीक से निवर्हन करने की जरूरत है। छात्र अपने सम्बन्धों को मजबूज करें। महिलाएं अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :आज पेशेवर मोर्चे पर प्रयास सफल रहने की संभावना है बड़े रोजगार के अवसर आप का इंतजार कर रहे हैं ध्यान से इस बारे में सोचे और आपके पूर्ण संतुष्ट होने पर अपने करियर की दिशा परिवर्तित करे आज का दिन अपने विरोधियों को आमंत्रित करने एवं अपने बुनियादी ढांचे और अपनी ताकत को दिखाने का एक सही दिन है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :आज अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। उच्च प्रतिष्ठा वाला पद आपको प्रदान होगा जो की आपकी ताकत और धन में वृद्धि करेगा। महिलाएं जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करेंगी।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :आज कार्यस्थल पर आपका ध्यान भटक सकता है जो की आपकी उत्पादकता को कम कर सकता हैं। कार्यालय में प्रेम प्रसंग की एक संभावना आपको अपने कार्य से दूर ले जा सकती है हालांकि, आपको वापस अपनी एकाग्रता लाने की जरूरत है। ऐसी कोई भी कार्रवाई करने से बचें जो आपके सहयोगियों को परेशान या आक्रामक बनाये। इस बात का ध्यान रखें कि इसके कारण परियोजनाओं की तैयारी में कोई कमी ना रहें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : आप आज काम और परिवार के बीच रस्साकशी में उलझे हुए महसूस करेंगे ऐसी स्थिति में शांत रहे तथा चीजों को अपनी गति से चलने दें। आपके पास बहुत काम बकाया है जैसी भी स्थिति हो आप यह सब काम प्रभावी तरीके से पूरा कर लेंगे। दूसरों की भावनाओं में नहीं बहें, अपने दिल की सुनें और आप सही राह पकड़ लेंगे। आपकी वितीय स्थिति उच्च रहेगी हालाँकि आपको लाभ के लिए जोखिम उठाने पड़ सकते है।

 कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो : पति पत्नी के बीच चल रहे संबंधों को लेकर चल रही समस्याएं हल हो सकती है। आज आप जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े। आज कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं इसलिए सावधान रहें। पिछले कुछ दिनों में आपको आर्थिक मामलों में अच्छा फायदा हुआ है, सो आज मौज मस्ती के लिए कुछ खर्च करने का मौका है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते : इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आप बिना भयभीत हुए निर्णय ले जो की आपके भविष्य के लिए अछा साबित हो। आप किसी अच्छे जानकर से भी अपने पैसे और अपने पेशे से संबंधित सुझाव ले सकते है जो की आज फायदेमंद साबित होगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :आज आपको अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। समय की पाबन्दी आपके व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देगी। बाहरी कार्यों में आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ लाभजनक स्थिति रहेगी। धन संबंधित आपके प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी से भी आर्थिक प्रगति कर पाने में समर्थ होंगे। आज शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा और आज व्यापारियों के लिए बहुत शुभ दिन है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे : बड़े लोगों से आप कनेक्ट हो सकते हैं। जनता के बीच के कार्यों से आय के साधन मिलेंगे। परिवार का भी सहयोग मिलने से आय बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय व नौकर आदि में उन्नति से भी आय में लाभ होगा। अपने व्यवहार और गुस्से पर काबू रखें आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आंखों में थोड़ी तकलीफ हो सकती है आपको पूरा ध्यान देने की जरूरत है हर नए सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक प्रयासों में परिश्रम अधिक करना होगा तभी जाकर आय के साधनों में वृद्धि कर पाएंगे। आय जितनी होगी, खर्च भी उतना ही होगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप जितनी मेहनत करोगे उतना ही आपको फायदा हो सकता है। आज आपको क्रोध को नियंत्रित रखना होगा। क्योंकि कुछ लोगों से आपको परेशानियां हो सकती हैं। हाथापाई होने की संभावना है। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी जाकर आर्थिक सुधारों में सफल होंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची : आज तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलने से आय के साधनों में वृद्धि होकर लाभजनक स्थिति रहेगी। आपको अपने बुद्धि कौशल का लाभ मिलता रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here