देहरादून- प्रदेश के 26 शिक्षकों को 5 सितंबर कों गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। राजभवन से अनुमति मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने इसकी घोषणा कर दी। प्रत्येक जिले से एक प्राथमिक और एक माध्यमिक शिक्षक को यह सम्मान शिक्षक दिवस के मौके पर दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेज दिया है। सभी सम्मानित होने वाले शिक्षकों को देहरादून में चार सितंबर को बुलाया गया है। पांच सितंबर को राज्यपाल सचिवालय परिसर में इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।