Homeअध्यात्मइन राशियों को 2018 में सहना पड़ेगा शनिदेव का प्रकोप, बचने के...

इन राशियों को 2018 में सहना पड़ेगा शनिदेव का प्रकोप, बचने के लिए करें ये उपाय!

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि शनि देव को सबसे क्रूर देव माना जाता है. अगर शनिदेव क्रोध में आकर किसी पर अपना प्रकोप ढा दे तो उस इंसान की जिंदगी नर्क से भी बदतर हो सकती है.ऐसे में साल 2018 में भी शनिदेव कुछ राशियों पर अपना अच्छा प्रभाव डालने वाले हैं तो कुछ पर बुरा. तो आइए देखते हैं कौन सी राशी पर शनिदेव की कृपा होगी और किस पर प्रकोप रहेगा. 
मेष राशि : जानकारों की माने तो मेष राशि के लिए नया साल कुछ खास बढ़िया नहीं जाने वाला. आने वाले साल में मेष राशि के जातकों पर शनि का प्रकोप शुरू हो जाएगा, जिससे उन पर शनि की बुरी दृष्टि बनी रहेगी. ऐसे में मेष राशि वाले लोगों को सतर्क रहने की अधिक जरूरत है. क्योंकि इस नए साल में शनि देव सबसे ज्यादा असर आपके व्यवसाय पर डालने वाले हैं जिससे आपको धनराशि की कमी होना तय है. शनि के प्रकोप से बचने के लिए आप शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करें और परिवार में शांति बनाए रखें.

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए हम बता दें कि यह आने वाला नया साल आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा. क्योंकि इस नए साल के आने के साथ-साथ आप पर शनि देव की कृपा दृष्टि भी बनी रहेगी जिसके कारण आपके काम बनते और बिगड़ते रहेंगे. इस साल आपको कई कामों के लिए नुकसान होना तय है साथ ही आपको अपनी कोई कीमती चीज खोनी पड़ सकती है. ऐसे में आप को डरने या घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि इससे बचने का एकमात्र उपाय यह है कि आप शनिवार के दिन शनि महाराज की सच्चे मन से पूजा और आराधना करें साथ ही जितना अधिक हो सके दान-पुण्य करें.

मिथुन राशि : अगर बात मिथुन राशि के जातकों की की जाए तो इस आने वाले नए साल में मिथुन राशि पर शनि की विशेष कृपा दृष्टि रहेगी. तो यह मान लीजिए कि इस नए साल में मिथुन राशि के लोगों के बिगड़ते काम बन जाएंगे. हालांकि इस साल के बीच के महीनों में उन्हें कुछ दिक्कतें आ सकती हैं परंतु बाकि पूरा साल उनके लिए खुशनुमा बना रहेगा. इसके इलावा मिथुन राशि के युवक और युवतियों के लिए यह साल काफी अच्छा रहेगा. इसके इलावा मिथुन राशि के लोगों को अच्छे साथी मिलने के मौके भी प्राप्त होंगे.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular