Homeअध्यात्मइन राशियों के लिए आज का दिन है बेहद शुभ, जानिए!

इन राशियों के लिए आज का दिन है बेहद शुभ, जानिए!

मेष – स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। वाणी पर संयम बरतें।

वृषभ – नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें। मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके मिल सकते हैं।

मिथुन – अकस्मात के योग हैं। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। रहन-सहन में कष्‍टमय हो सकता है। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा।

कर्क – आज का दिन आपके लिए लाभकारी होगा। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आकस्मिक धन मिलेगा। तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे।

सिंह – नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। व्‍यवहारिकता में कमी आएगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। मन अशांत रहेगा। आपके काम से लोग खुश होंगे।

कन्या –  मित्रों से भेंट हो सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। शारीरिकरुप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

तुला – मित्रों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। गुस्से और वाणी पर संयम रखें। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। हितशत्रुओं से भी सावधान रहें।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

धनु – परिवार की समस्‍याएं बढ़ेंगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिकरूप से स्वस्थता और मानसिकरुप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकता है। आलस्‍य में वृद्धि होगी।

मकर – संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शारीरिक रुप से आलस्य, थकान के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ – विद्याप्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे। वाणी पर संयम रखें। आय में वृद्धि होगी। माता से लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। व्‍यवहारिकता में कमी आएगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

मीन– सामाजिक रुप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा के योग हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। मन अशांत रहेगा। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। भाई-बंधुओ के साथ संबंधों में निकटता आएगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular