Homeअध्यात्मराशिफलइन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद लाभकरी , जानिए!!

इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद लाभकरी , जानिए!!

मेष राशि– आज आपको संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। किसी बच्चे या बूढ़े का स्वास्थ आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित हो  सकता है। आज कारोबार में मुनाफा मिल सकता है।

वृषभ राशि– परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। नौकरी पेशा लोगो को तरक्की मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात हो सकती है। किसी छोटी यात्रा पर जाना पड सकता है।

मिथुन राशि– आज आपका किसी के साथ विवाद हो सकता है। जीवनसाथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। आर्थिक हालात मज़बूत हो सकते है।

कर्क राशि– आज आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इज़हार शाम को होना मुमकिन है। आज आपके पास पर्याप्त वक़्त होने की संभावना है।

सिंह राशि– आज आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आज आपका धार्मिक कार्यो में धन खर्च हो सकता है। आज आप जो कुछ भी बोलें ज़रा सोच-समझ कर बोलें बड़े विवाद का रूप ले सकती है और आपको तनाव के पल भी दे सकती है।

कन्या राशि– आज आपके परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को किसी बडे के साथ बांटें, जो आपकी सहायता कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के साथ कहा-सुनी के चलते माहौल थोड़ा बोझिल हो सकता है।

तुला राशि– आज आपको मेहनत के बल पर अच्छे परिणाम मिल सकते है। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित कर सकता है। आज आप किसी कार्यकर्म में हिस्सा ले सकते हैं ।

वृश्चिक राशि– प्रॉपर्टी में लाभ मिल सकता है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। घटती घरेलू ज़िम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिल सकते है।

धनु राशि– आज आपका ऑफिस में कार्य भार बढ़ सकता है। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है। बेकार के ख़यालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएँ। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें।

मकर राशि– आज आपको कोई नयी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। अगर आप निवेश की सोच रहे है तो आज होशियारी से निवेश करें। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ कर सकता।

कुम्भ राशि– आज आपको प्रॉपर्टी में लाभ मिलने की सम्भावना है। कार्यस्थल में प्रमोशन हो सकता है। आज आपको कोई नयी जिम्मेदारी की पेशकश की जा सकती है। आज आप अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर जा सकता है।

मीन राशि– निवेश के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है, लेकिन पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है। पारिवारिक जीवन में उतार चड़ाव देखने को मिल सकते है। आज आपकी सेहत भी गड़बडा सकती है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular