Homeअध्यात्मइन राशियों की जिन्दगी घिरी हैं अकेलेपन से, आपका नाम भी तो...

इन राशियों की जिन्दगी घिरी हैं अकेलेपन से, आपका नाम भी तो नहीं है इनमे शामिल!

राशियां बहुत कुछ बताती हैं, जीवन के उतार चढाव से ले कर, आपके जीवन की प्रिय और अप्रिय घटनाएं तथा लोग। पर अगर हम अपने बारे में थोड़ा अधिक जानने की इच्छा रखते है तो ज्योतिष विद्या का सहारा ले सकते है । बताते हैं आपको आपके ही बारे में।

1.सामाजिक प्राणी
मनुष्य को सामाजिक प्राणी कहा जाता है. अपने समाज के बिना किसी भी इंसान का कोई अस्तित्व नहीं है। ये समाज ही है जो उसे उसकी पहचान बनाने में योगदान देता है। हम खुश हो या दुखी…. हमें हमेशा अपने परिवार, अपने दोस्तों की जरूरत होती ही है।

2. ज्योतिष शास्त्र
कभी दुख बांटने के लिए अपनों का साथ चाहिए वहीँ खुशी सांझा करने के लिए अपने लोगों की जरूरत होती है। किसी ना किसी मोड़ पर हमें किसी ना किसी की जरूरत पड़ती ही है। लेकिन यकीन मानिए ये भी आपकी राशि पर निर्भर है, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी राशियों का भी वर्णन है जिन्हें अकेला रहना ही भाता है।

3. ज्योतिषशास्त्र
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिन्हें बस अपने आसपास की भीड़ से मतलब है। उन्हें लोगों से घिरा रहना पसंद है, चाहे फिर वे लोग जानकार हों या फिर पूरी तरह अजनबी, इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

4. अकेलापन
लेकिन वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें अकेलापन पसंद है। वे अपने अकेलेपन को ना सिर्फ एंजॉय करते हैं बल्कि ये उनका फेवरेट टाइम भी होता है।

5. आपकी राशि
कहीं आपकी राशि भी इन राशियों में शुमार तो नहीं…. चलिए जानते हैं।

6.कर्क राशि
अकेलापन पसंद करने वाली राशियों में सबसे पहला नाम है कर्क राशि का, जिन्हें घर पर रहने वाला माना जाता है। वीकेंड्स पर जहां लोग घूमना-फिरना, मौज-मस्ती करना पसंद करते हैं वहीं कर्क राशि के जातकों को आप अपने घर में सोए हुए या पजामे में बैठे हुए पाएंगे।

7.परिवार का साथ
इन्हें भीड़भाड़ वाला स्थान बिल्कुल नहीं पसंद। ये घर पर रहकर अपने परिवारवालों और बेहद नजदीकी दोस्तों के साथ रहना ही पसंद करते हैं।

8. कन्या राशि
कन्या राशि के जातक कभी भी लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र नहीं बनना चाहते। उन्हें छिपकर अपने ही दुनिया में मस्त रहना पसंद है। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन ये बहुत ही शर्मीले स्वभाव के होते हैं।

9. अकेले रहना ही पसंद
इन्हें दोस्तों के साथ घूमने-फिरने से ज्यादा घर पर रहकर काम करने में मजा आता है। लोगों के बीच रहकर ये ऊब जाते हैं और ये उनके लिए थकावट भरा काम है। यही वजह है कि इन्हें अकेले रहना ही पसंद आता है

10. मकर राशि
मकर राशि के जातक संतुलन में विश्वास करते हैं। इन्हें दोस्तों के साथ भी रहना पसंद है और अकेला भी। लेकिन सच यह है कि इन्हें अकेला रहना ही भाता है। इन्हें अपने लिए समय चाहिए जो अकेले रहकर ही मिल सकता है। इसलिए ये ना तो ज्यादा घूमना-फिरना पसंद करते हैं और ना ही ज्यादा फ्रेंड्स बनाते हैं।

11. मीन राशि के जातक
मीन राशि के जातक दिन में सपने देखने वाले होते हैं। ये हमेशा अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं। घर पर रहकर किताबे पढ़ना ही इनकी एकमात्र हॉबी होती है।

12. बेस्ट टाइम
कर्क राशि के लोगो की तरह इन्हे भी भीड़ से दूर रहना पसंद होता है और इनके लिए ये बेस्ट टाइम होता है। इन्हें किसी की जरूरत नहीं होती। अकेलापन इनकी सभी जरूरतें पूरी कर देता है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular