Homeअजब गजबइन चीजों का दान करने से घर में आती है दरिद्रता, भूलकर...

इन चीजों का दान करने से घर में आती है दरिद्रता, भूलकर भी ना करें इन चीजो का दान!

अक्सर हम लोगों के दिमाग यही होता है कि दान करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है, लेकिन कभी कभी आपकी ये सोच आप पर भारी हो जाती है। बता दें कि दान कभी आपको बहुत मुसीबतों में डाल देता है, ऐसे में आपको इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, जिन व्यक्तियों की राशि में दोष होता है उन्हें दान देना चाहिए, लेकिन जिसकी राशि में सबकुछ ठीक होता है, उसे इन चीजों से बचना चाहिए, वरना फल उल्टा हो जाता है।

1. झाड़ू दान न करें: झाड़ू में लक्ष्मी का वास होता है, ऐसे में भूलकर भी झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए, वरना लक्ष्मी माता नाराज हो जाती है, जिसकी वजह से घर में आर्थिक समस्या भी शुरू हो जाती है।

2.तेल दान न करें: वैसे तो शनिवार के दिन तेल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है, लेकिन गलती से भी कभी उपयोग किया हुआ तेल किसी और को न दान करें। बता दें कि उपयोग किये हुए तेल को दान देने से शनिदेव क्रोधित हो जाएंगे।

3.पहने हुए कपडे दान न करें:  पहने हुए कपड़ो को दान करना अशुभ होता है, इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए। पहने हुए कपड़े को दान करने से धनहानि होने की संभावनाएं होती है।

4.प्लास्टिक दान न करें : कभी भी किसी को भी प्लास्टिक की वस्तुएं दान न करें, वरना आपकी तरक्की में बांधा होगी। इसलिए आप को ये बात खास ध्यान रहे कि कभी भी किसी को प्लास्टिक से जुड़ी हुई चीजों का दान न करें।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular