Homeराज्यउत्तराखण्डआशीष भटगांई ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश...

आशीष भटगांई ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश…

रूद्रपुर – मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आकांक्षी जनपद के सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई…जिसके दौरान उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को नीति आयोग के मानकों के अनुसार रणनीति बनाकर कार्य करेने के निर्देश दिए…जिसके बाद आकांक्षी जनपद के अन्तर्गत जनपद को प्रथम श्रेणी में लाया जा सकें…साथ ही उन्होने कम प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक करें, जिससे कि आकांक्षी जनपद के संकेतांक में प्रगति हो सकें…इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुनीता चुफाल रतूड़ी को निर्देश दिये कि जनपद के सभी एमओआईसी को निर्देशित करते हुए कार्य को और बेहतर ढंग से करें ताकि जनपद की रैंक को औ बढ़ाया जा सके…साथ ही उन्होने कहा कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ाना सुनिश्चित करें…

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular