Homeराज्यउत्तर प्रदेशआयोग ने दिया आदेश, अखिलेश गुट और मुलायम गुट अपनी ताकत साबित...

आयोग ने दिया आदेश, अखिलेश गुट और मुलायम गुट अपनी ताकत साबित करे!

m_id_442577_lucknow

यूपी में सपा दंगल रूकने का नाम नही ले रहा। पहले तो आपसी मतभेदों की वजह से पार्टी नेताओं में घमासान था पर अब सपा के चिन्ह साइकिल की लड़ाई लड़ी जा रही है। इसी बीच चुनाव आयोग ने अखिलेश गुट और मुलायम गुट दोनों को हलफनामा देकर अपनी ताकत साबित करने को कहा है.

 

आपको बता दें कि इससे पहले दोनों गुट चुनाव आयोग से मुलाकात कर साइकिल पर अपना होने का दावा ठोक चुका है. बीते सोमवार मुलायम सिंह अपने साथ शिवपाल यादव, अमर सिंह और जया प्रदा को लेकर निर्वाचन आयोग पहुंचे थे. इसके बाद मंगलवार को अखिलेश गुट की तरफ से रामगोपाल यादव चुनाव आयोग पहुंचे. रामगोपाल ने जरूरी डॉक्यूमेंट्स आयोग को सौंपे. रामगोपाल का दावा है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी ही असली सपा है और 90 प्रतिशत सदस्य उनके साथ हैं.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments