Saturday, February 28, 2026
Home अध्यात्म आये दिन घर की परेशानियों से चाहते हो छुटकारा तो करें ये...

आये दिन घर की परेशानियों से चाहते हो छुटकारा तो करें ये उपाय ..!

वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार अगर घर की परेशानियां दूर करनी है तो घर के मुख्य दरवाज़ें पर बनाए ये निशान।
वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। घर के द्वार की दिशा से घर में अच्छी या बुरी ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर का प्रवेश द्वार अंदर की ओर ही खुलना चाहिए। इसलिए घर बनाते हुए इस बात का ख्याल रहे कि यह दरवाज़ा सही दिशा में बना हो।
अगर आपको अपने घर में परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है जैसे पारिवारिक झगड़ें, अन- बन, मन-मुटाव, उदासी अदि तो आपके घर में है वास्तु दोष की समस्या।वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी नए घर में या अनजान घर में नवाज्त शिशु को लेकर जाएं और वह बच्चा घर के मुख्य द्वार से अंदर जाते ही रोने लगे, तो नवाज्त शिशु का रोना घर पर लागे वास्तु दोष का संकेत होता है।तो आइये जानते है उन चिह्नों के बारे में जिनको मुख्य दरवाज़ें पर बनाने से दूर हो जाती है घर की परेशानियां।

घर के प्रवेश द्वार पर दोनों तरफ ॐ या स्वास्तिक का चिह्न सिंदूर के प्रयोग से बनाएं। इन दोनों पवित्र चिह्न को वास्तु शास्त्र में बहुत ही पवित्र और लाभदायक माना जाता है। इन चिह्नों से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है और घर में खुशहाली का माहौल बना रहता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2