Homeराज्यउत्तराखण्डआम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में हुआ विस्तार....!

आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में हुआ विस्तार….!

देहरादून-आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी और आप उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार किया गया। इस कार्यकारणी के विस्तार में आम आदमी पार्टी द्वारा 51 पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के रुप में मनोनीत किया गया। आप प्रदेश कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम के दौरान आप सह प्रभारी ने सभी 51 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की और इनको पूरे प्रदेश को दायित्व बांटते हुए घोषणा की। इसके साथ महिलाओं को सम्मान देते हुए 9 पदाधिकारियों को प्रदेश महिला मोर्चा के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया, जिसमें 7 उपाध्यक्ष ,एक सचिव और एक महिला को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा एससी एसटी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष,पूर्वांचल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष,किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष,व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ,2 उपाध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ, उपाध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ महासचिव,उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,उपाध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ,प्रदेश आईटी सेल हेड की भी नई जिम्मेदारी आप सहप्रभारी द्वारा दी गई।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आप पार्टी ,संगठन विस्तार को लेकर काफी गंभीर है और इसी कडी में संगठन विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का प्रदेश के निर्माण में अहम योगदान रहा है इसीलिए मातृशक्ति को भी प्रदेश कार्यकारिणी के महिला मोर्चा में उचित स्थान और सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को आगे बढाते हुए सभी पदाधिकारी पार्टी को आने वाले समय में उत्तराखंड में मजबूत करने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि ये तो शुरुआत है ,जल्द ही प्रदेश में और भी नाम संगठन से जुडेंगे जो पार्टी को और भी मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जनता अब बीजेपी कांग्रेस दोनों ही दलों से परेशान हो चुकी है और आने वाले चुनाव में टक्कर केवल आप और बीजेपी के बीच ही होगी।

वहीं आप उपाध्यक्ष और महिला विंग प्रभारी शिशुपाल रावत ने बताया कि आप पार्टी ने हर लोकसभा क्षेत्र से महिला मोर्चा में कार्यकर्ताओं को जगह देते हुए सम्मान दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश निर्माण मे महिलाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है इसलिए आने वाले समय में भी महिलाओं को पार्टी महिला मोर्चा के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी में उचित सम्मान देगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular