रुद्रपुर- रुद्रपुर में पुलिस ने कच्ची शराब की बड़ी खेप बरामद की है। शहर के बिंदुखेड़ा, रायपुर में अवैध कच्ची शराब निर्माण की सूचना पर आबकारी विभाग ने बुधवार को छापेमारी की।
इस दौरान टीम ने 600 लीटर कच्ची शराब बरामद की। साथ ही टीम ने शराब तैयार करने के लिए रखा गया 16 हजार लीटर लहन और 16 भट्टी भी नष्ट कर दी। आबकारी अधिकारी आलोक कुमार साह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।



