Friday, March 13, 2026
Home राज्य महाराष्ट्र “आप” पर दुखी अन्ना

“आप” पर दुखी अन्ना

Anna-Hazare-PTI-Nov10

रालेगण सिद्धि (महाराष्ट्र) : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि वह ‘यह देखकर बहुत दुखी हैं’’ कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुछ सहयोगी जेल जा रहे हैं जबकि कुछ अन्य ‘धोखाधड़ी में लिप्त हैं।’

हजारे ने कहा कि मुझे बहुत पीड़ा पहुंची है। वह (केजरीवाल) जब मेरे साथ थे तो उन्होंने ग्राम स्वराज पर एक पुस्तक लिखी थी, क्या हम इसे ग्राम स्वराज कहेंगे? इस कारण मैं बहुत दुखी हूं। मैं जिस आशा के साथ उन्हें (केजरीवाल को) देख रहा था, वह समाप्त हो गयी। उनका यह बयान आप विधायक संदीप कुमार की गिरफ्तारी के बाद आया है जिन पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2