Homeराज्यउत्तराखण्डआपदा ग्रस्त इलाकों के लिए वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने केंद्र सरकार से...

आपदा ग्रस्त इलाकों के लिए वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने केंद्र सरकार से मांगी मदद

देहरादून : केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर लौटे वित्तमंत्री प्रकाश पंत का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य के उद्योगो को जीएसटी से मुक्त कर दिया है.. साथ ही उनका कहना है की राज्य के विकास के लिए उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात राज्य के विकास के लिए मदद मांगी है,

वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने कहा है की मोदी सरकार ने पवर्तीय राज्यों को करोडो रूपए का औधोगिक पैकेज का तोहफा दिया है उनके मुताबिक इस औधोगिक पैकेज के तहत उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश,जम्मू कश्मीर समेत पवर्तीय राज्यों में उधोगो को मार्च 2027 तक वस्तु एवं सेवा कर {जीएसटी} में छूट की सुविधा मिलती रहेगी। प्रकाश पंत ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से राज्य के 22 एनएच सडको को लेकर चर्चा हुई है जिसमे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एनएच की सडको को गड्डा मुक्त करने के लिए बजट स्वीकृत करने औऱ आलवेदर रोड को बनाने की कार्यवाही को तेज करने का आश्वासन दिया है वित्तमंत्री प्रकाश पंत का कहना है की प्रदेश के आपदा ग्रस्त इलाकों के लिए आर्थिक मदद के लिए केंद्रीय ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की है और उन्होंने आपदा ग्रसित क्षेत्रों में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular