Homeराज्यउत्तराखण्डआन्दोलन: महिलाओं ने तीन घंटे तक आबकारी टीम को बंधक बनाए...

आन्दोलन: महिलाओं ने तीन घंटे तक आबकारी टीम को बंधक बनाए रखा

सोमवार को टिहरी जिले में धरना दे रही महिलाओं ने तीन घंटे तक आबकारी टीम को बंधक बनाए रखा। आबकारी निरीक्षक के लिखित आश्वासन देने पर कि शराब की दुकान नहीं खुलेगी, टीम को मुक्त किया गया।

चमोली जिले के नंदप्रयाग और अल्मोड़ा जिले के द्वारहाट में भी प्रदर्शन किया गया। सोमवार को पूर्वाहन करीब 11 बजे आबकारी निरीक्षक प्रमोद मैठाणी तीन सिपाहियों के साथ आंदोलनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे। उन्हें देखते ही महिलाएं भड़क गईं और टीम को बंधक बनाकर नारेबाजी शुरू कर दी। आखिरकार टीम ने लिखित में दुकान न खोलने का आश्वासन दिया। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि विरोध को देखते हुए अब पीपलडाली में शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular