
लॉटरी के नाम पर सबसे पहले ठगी करने वाले नाइजीरियन साइबर क्राइम के बाद अब भारत में आधार क्राइम की शुरुआत हो गई है. उत्तराखंड में 3 साइबर क्राइम मामलों में खुलासा करते हुए एडीजी अशोक कुमार ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि साइबर क्राइम के क्रम में अब आधार क्राइम बहुत तेजी से हो रहा है जिस तरह नाइजीरियन लोग ऑनलाइन ठगी किया करते थे उसी क्रम में अब खास करके झारखंड बिहार के लोग आधार क्राइम कर रहे हैं. वह लोगों को खाते में आधार लिंक करवाने को लेकर फोन करते हैं और उसके बाद उनके खाते से सारा पैसा निकाल लेते हैं. यह ऐसा क्राइम है जिसके बहुत सारे मामले दर्ज हो रहे हैं।

उत्तराखंड में पौड़ी जनपद में रहने वाले व्यक्ति से 64 करोड़ की लॉटरी जीतने के नाम पर 86 लाख रूपय की धोखाधड़ी की गई. जिसमें उड़ीसा कटक के सोमनाथ साहू और अनिल कुमार बहेरा को गिरफ्तार किया गया इसी. तरह 38 लाख रूपय और 97 लाख रुपए की धोखाधड़ी में अरुणाचल प्रदेश के तीन युवक विक्रम सिंघा जोके बाघरा और नानी ताबीन को गिरफ्तार किया गया. विक्रम सिंघा और नानी ताबीन B.Ed के स्टूडेंट है यह सभी 21 से वर्ष के युवा है जो अपनी मौज मस्ती के लिए साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे थे.