Homeराज्यउत्तराखण्डआतंक का पर्याय बने दो गुलदार को पकड़ने में वन विभाग को...

आतंक का पर्याय बने दो गुलदार को पकड़ने में वन विभाग को मिली कामयाबी, 15 लोगो को बना चुके थे अपना निवाला….

बड़ी खबर : देहरादून के रायवाला क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने आदमखोर दो गुलदारों को पकड़ने में वन विभाग की टीम ने कामयाबी पाई है। इनमें एक नर व एक मादा गुलदार है। राजाजी टाइगर रिजर्व की मोती चूर रेंज में एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है। जबकि दूसरे गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर बेहोश कर पकड़ा गया। इस क्षेत्र में आदमखोर गुलदार 15 लोगो को अपना निवाला बना चुका है। अभी इनके नरभक्षी होने की जानकारी जुटाई जा रही है।

आज सुबह वन विभाग की टीम ने मोतीचूर रेंज के डांडा बीट में खांड गांव के पास एक नर गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा। उस वक्त गुलदार गांव की सीमा के पास एक मवेशी पर हमला करने के लिए घात लगाकर बैठा था। तभी वहां मौजूद वन कर्मियों की टीम को इसका पता चला। उन्होंने गुलदार को घेर कर ट्रेंकुलाइज किया। फिर उसे रेंज परिसर में लाया गया। वन कर्मियों के मुताबिक पकड़े गए गुलदार की उम्र आठ वर्ष के करीब है।

वहीं सत्यनारायण सेक्शन में मंदिर के पीछे लगाए गए पिंजरे में एक मादा मादा गुलजार कैद हुई है। गश्त पर निकली वन कर्मियों की टीम ने उसे पिंजरे में फंसे देखा। मादा गुलदार की उम्र करीब सात वर्ष बताई जा रही है। पकड़े गए गुलदार नरभक्षी हैं या नहीं, अभी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular