देहरादून- राजभवन में आज से वसंतोत्सव शुरू हो रहा है। दो दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में लोग खूबसूरत फूलों का नजारा देख सकेंगे। दो दिन राजभवन आम लोगों के लिए खुला रहेगा। एंट्री निशुल्क रहेगी। आज राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आज से आयोजित दो दिवसीय बसंतोत्सव का शुभारंभ करेंगीं। उसके बाद सभी लोग इन फूलों की खूबसूरती निहार सकेंगे। राज्यपाल ने सभी लोगों से परिवार संग राजभवन आकर पुष्प प्रदर्शनी देखने की अपील की है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बताया कि प्रदेश में पुष्प उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है। इस साल भी बड़ी संख्या में पुष्प उत्पादक इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। अलग-अलग वर्गों में पुष्प सज्जा और उत्पादन से जुड़ी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिसमें 150 से अधिक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।


