Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश आज मैन वर्सेज वाइल्ड में अलग अंदाज में दिखेंगे पीएम मोदी, रात...

आज मैन वर्सेज वाइल्ड में अलग अंदाज में दिखेंगे पीएम मोदी, रात इतने बजे 180 देशों में डिस्कवरी पर प्रसारित होगा शो……

देहरादून- जीवटता की मिसाल कहे जाने वाले ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ फेम बेयर ग्रिल्स के साथ पीएम नरेंद्र मोदी को देखने का इंतजार खत्म हो गया है। सोमवार यानि आज रात नौ बजे पीएम मोदी डिस्कवरी के ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ में बेयर ग्रिल्स के साथ कॉर्बेट पार्क के खतरनाक जंगल में साहस का परिचय देते नजर आएंगे। इस एपीसोड की शूटिंग कॉर्बेट में फरवरी में हो चुकी है। शूटिंग के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां जंगल के हर पहलू को जाना, वहीं जंगलात के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी बातचीत की। रामनगर के लोगों में भी काफी उत्साह है, क्योंकि अब उनका लोकप्रिय कॉर्बेट नेशनल पार्क डिस्कवरी के माध्यम से 180 देशों में देखा जाएगा। पीएम मोदी का कॉर्बेट पार्क में डिस्कवरी के लिए शूटिंग करना बेहद गोपनीय था। पीएम मोदी ने कॉर्बेट के सफर की शुरुआत कालागढ़ रेंज से शुरू की थी। पीएम को कालागढ़ से ढिकाला तक बीस किलोमीटर के सफर को तय करने में दो घंटे लग गए थे। उस दिन तेज हवा और बारिश से रामगंगा नदी की लहरें उफान मार रहीं थीं। ऐसे हालात में वनकर्मी खुद रामगंगा में बोटिंग से कतराते हैं। बावजूद इसके पीएम मोदी ने उफनती लहरों की परवाह किए बगैर सफर जारी रखा। ढिकाला पहुंचने के बाद पीएम ने डिस्कवरी चैनल के लिए बेयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग की। ढिकाला चौड़, सावर रोड, गैठिया रौ, खिनानौली के साथ रामगंगा नदी में शूटिंग के दौरान पीएम मोदी ने पार्क की जैव विविधता को नजदीक से निहारा। कालागढ़ से ढिकाला तक मिले बीहड़ जंगलों को देख प्रधानमंत्री ने वन कर्मियों की गश्त और वन्यजीवों की सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2