Homeराज्यउत्तराखण्डआज दी जायेगी लास्ट वाॅरनिंग, कल से की जायेगी कार्रवाही.......

आज दी जायेगी लास्ट वाॅरनिंग, कल से की जायेगी कार्रवाही…….

देहरादून {शैली श्रीवास्तव}- हाईकोट के निर्देश के बाद दोपहिय वाहन पर पीछे बैठे व्यक्ति के लिए भी हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया हैं जिसकों लेकर पिछले 10 दिन से जागरूकता कार्यक्रम चलाने के बाद पुलिस ने आज लास्ट चेतावनी देगी। लेकिंन कल यानि 11 अगस्त से इस नियम का उल्लंघन करने वालों का शनिवार को चालान भुगतना होगा। जुर्माना अदा न करने पर पुलिस अन्य नियमानुसार कार्रवाई भी कर सकती है। इस संबंध में यातायात निदेशालय ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसलिए ध्यान रखें कि कल से दुपहिया वाहनों में पिछली सवारी को भी हेलमेट पहनकर अब सफर करना होगा।बता दें कि पिछले दिनों उच्च न्यायालय नैनीताल ने प्रदेश में दुपहिया वाहन दुर्घटनाओं में मौत पर अंकुश लगाने के लिए पिछली सवारी के लिए भी हेलमेट लागू किए जाने के आदेश दिए थे। इस संबंध में यातायात पुलिस ने एक अगस्त से नौ अगस्त तक प्रदेश के सभी शहरों में जागरूकता अभियान चलाए। इसके बाद 10 अगस्त यानी आज से इसे पूर्ण रूप से लागू किये जाने की चेतावनी दी जा रही है। यातायात निदेशक केवल खुराना ने बताया कि शुक्रवार से चालान नहीं काटे जाएंगे। इसके बाद शनिवार से सख्ती शुरू कर नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 100 रुपये का नगद चालान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई वाहन चालक जुर्माना अदा नहीं करता है तो उसकी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट या ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया जाएगा। इसके बाद इन्हें न्यायालय के माध्यम से ही मुक्त कराया जा सकता है। यही नहीं यदि वाहन चालक के पास कोई भी कागजात नहीं होगा तो वाहन को सीज किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments