आज क्या कहते है आपके सितारे, इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी!

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाएँ। गलत निर्णय लेनें से बचें। आज मानसिक संतुलन बनाये रखें। करियर और प्रोफेशन के लिए समय सामान्य है। स्टूडेंट्स सावधान रहें। दौड़-भाग के साथ किसी बात की टेंशन भी हो सकती है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको हर कार्य में आसानी से सफलता मिल जाएगी। धन प्राप्ति के योग है। जरुरी दस्तावेजों को संभालकर रखे। व्यावसायिक मामलों में सुस्पष्ट सोच के साथ फैसला लें। कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समझौते की स्थिति बन रही है। व्यवसाय व नौकरी में स्थानांनतरण हो सकता है। भविष्य में अच्छे रास्ते मिलेंगे।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी।  आज आप गुस्से के शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। आज किए गए कार्यों से आपको लाभ मिलेगा खासकर आज पैसों से संबंधित काम करें उनका पूरा परिणाम आपको मिलने के योग हैं। नौकरी और करियर के क्षेत्र में किस्मत का साथ मिलेगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कार्यक्षेत्र में धीमी प्रगति के कारण आपका हौसला टूट सकता है। जहां से भी आप राहत की उम्मीद रखते हैं, वहीं से नकारात्मक जवाब मिल सकता है। धैर्य बनाये रखे सब अच्छा होगा। रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। नये स्रोतों से आज आपको उम्मीद से अधिक धनलाभ होने वाला है जिसे पाकर आप माला-माल भी हो सकते हैं।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज  आप अपने काम में मन लगाएं और कुछ देर खामोश रहें, तो आपके लिए लोगों का नजरिया बदल सकता है। व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी। आज अगर आप व्यापार में निवश कर रहे है तो वह आपके लिए शुभ होगा। आपको किसी से धन मिलने के आसार है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा, या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज कार्यों में व्यस्तता रहेगी।  इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज धन का आगमन होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी ताकत और कमजोरियों को जान सकेंगे। आपको अपने रोजगार और कारोबारी क्षेत्र से जुड़े हुए कार्य के लिए घर से बाहर निकलना होगा। सरकारी मामलों को निपटाने में जददोजहद करनी पड़ सकती है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान सकती है। नए लोगों के साथ काम करना आसान होगा। नए सौदों में सावधानी बरते। धैर्य से काम लें। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। पराक्रम प्रतिष्ठा में बढोत्तरी होगी। किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आपका जीवनसाथी आपकी कमजोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। रास्ता साफ होते ही आप उस दिशा में कोशिशें शुरू कर दें। काम करना चाहेंगे तो परिस्थितियां आपके साथ हो सकती हैं।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं, यह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा। आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी। आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। हैल्थ का ख्याल रखें। विरोधी सिर उठाएंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप दफ्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू जिंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आज आप मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओ के साथ सम्बंधो में निकटता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य के अनुसार लाभ के भागीदार बन जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। अपनी निजी बातों को गुप्त रखें। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here