देहरादून।
उत्तराखंड में कोरोना के शुक्रवार को 288 पॉजिटिव मामले रिपोर्ट हुए हैं। जबकि 11 लोगों की मौत हुई है। 518 कोरोना संक्रमित इलाज से ठीक हुए।
प्रदेश में कोरोना के कुल 59796 मामले रिपोर्ट हो चुके हैं, जबकि 4646 एक्टिव केस है। रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है। वर्तमान में 89.84 प्रतिशत रिकवरी रेट है।



