आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

मेष- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

वृष- धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मिथुन- मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। संचित धन में कमी भी आ सकती है।

कर्क- कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।

सिंह- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं।

कन्या- मन अशान्त रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। आय की स्थिति में सुधार होगा।

तुला- अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा, परन्तु विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

धनु- मन अशान्त रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मकर- स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। कला एवं संगीत में रुचि रहेगी।

कुंभ- मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी।

मीन- शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा अधिक हो सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here