मेष- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेद रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।
वृष- आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खान-पान में रुचि बढ़ सकती है।
मिथुन- अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। बातचीत में संयत रहें। संतान सुख में वृद्धि होगी।
कर्क- आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
सिंह- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार में वृद्धि सम्भव है।
कन्या- धैर्यशीलता में कमी आएगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा।
तुला- धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। धन में वृद्धि होगी।
वृश्चिक- आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।
धनु- आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग रहेगा।
मकर- क्रोध की अधिकता रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कुंभ- आत्मविश्वास से लवरेज तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सा खर्च बढ़ सकते हैं।
मीन- शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान को कष्ट हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा।



