मेष- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।
वृष- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन- मानसिक शान्ति तो रहेगी,परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कर्क- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे।
सिंह- मानसिक तनाव हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी।
कन्या- अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।
तुला- मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक- आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।
धनु- नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।
मकर- मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे।
कुंभ- आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। आय में वृद्धि होगी।
मीन- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।



