मेष :- आज के दिन आपको भाग्य का पूरा सहयोग नही मिल पाएगा। आज के दिन आपके व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा। आपको किसी कारण नुकसान हो सकता है। आज मित्रो और परिवार के सदस्यों के साथ विचारों की खराबी के हालात बन सकते हैं। आज शरीर में गजब की चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र मे बुद्धिमता एवं योग्यता का पूरा लाभ हासिल होगा।
वृष :- आज के दिन आपको घर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको जो भी काम करोगे उसमें सफलता मिलेगी। घर-परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और कही बाहर जाकर घूमने फिरने का मन बन सकता है । आपको उच्च दर्जे के लोंगो का साथ प्राप्त होगा।
मिथुन :- आज के दिन कोई न कोई घटना आपके लिए विपरीत परिस्थितियों का कारण खड़े करेगी। किसी प्रकार की चोट लगने की संभावना रहेगी। आपके भाईयों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए प्रत्येक कार्य में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपके घर मे किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है।
कर्क :- इस समय में आपके ऊपर बिना किसी कारण आरोप भी लग सकता है। आपको परिवार से मिलने वाले सुख में कमी बन सकती है। तेजी से बदलते विचार आपको उलझन मे डाल सकते है l आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे आपको अपच और पेट की बीमारी हो सकती है l
सिंह :- आज के दिन मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको किसी से मन-मुटाव का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा। परिवार एवं बड़े-बुजुर्गों का अच्छा सुख प्राप्त होगा।
कन्या :- आपको वाहन के प्रति सावधानी रखनी चाहिए अन्यथा किसी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना है। आपको किसी तरह वैवाहिक जीवन मे परेशानी आ सकती है। आज के दिन आपको सुख में कमी देखने को मिल सकती है। लेकिन आपको भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी। कार्यस्थल पर नए-नए संपर्क बनेगे l
तुला :- अपने वार्तालाप की निपुणता एवं बुद्धिमता से आपके कार्य सफल होंगे। अपने ही लोगों के कारण चिंताजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र मे किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य को लेकर कुछ दिक्कत आ सकती है। खेलकुद-शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे।
वृश्चिक :- आज के दिन आपको परीक्षा एवं प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपका किसी मित्र से मन-मुटाव हो सकता है। शेयर मार्केट मे आज निवेश कर सकते है, आज आप को अचानक लाभ मिल सकता है आज नए-नए मित्र बनेगे, वस्त्र और उपहार मिल सकते है l
धनु :- आज के दिन दूसरों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है। मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आपके मन में नकारात्मक भावना बन सकती है। शरीर में आलस्य की प्रधानता की वजह से काम पर असर देखने को मिलेगा।
मकर :- आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आज ननिहाल परिवार की यात्रा हो सकती है, साथ ही आज यात्रा मे सचेत रहे आज कोई अनहोनी घटना घट सकती है l आपको परीक्षा आदि में निराशाजनक परिणाम मिल सकते हैं। धार्मिक यात्राओं मे लाभ के योग है साथ ही आप अद्भुत आध्यात्मिक शक्ति महसूस करेगे l
कुंभ :- आज के दिन आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आपको स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। शरीर में आलस बना रहेगा। आज के दिन लेनदेन से बचे आपको वाहन के प्रति विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी इस समय मे मान सम्मान को लेकर के कोई आरोप लग सकता है मन में कामकाज को लेकर के नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा ।
मीन :- आज के दिन पिता के साथ विचारों में मतभेद या उनकी तरफ से किसी प्रकार की दुख भरी खबर मिल सकती है। आपको भी स्वास्थ्य संबंधी तकलीफें भी पेश आ सकती हैं। आज के दिन योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर नए बिजनेस के आइडियास आपको मिल सकते है ओर उन मे सफलता हासिल होगी l



