Homeअध्यात्मआज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितोरं, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितोरं, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

मेष :- आज के दिन आपको भाग्य का पूरा सहयोग नही मिल पाएगा। व्यवहार में गुस्सा देखने को  मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ विचारों की खराबी के हालात बन सकते हैं। आपके शरीर  में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी। अपनी बुद्धिमत्ता एवं योग्यता का सही सदुपयोग करें l

वृष :- आज परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा l ईश्वर के नाम सुमिरन और आध्यात्मिक ज्ञान  के कारण आप की उन्नति होगी l आज आपके तेजी से बदलते विचारो से आप मात खा  सकते है l आज आप सब्र और  धैर्य से काम ले l परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग  मिलता रहेगा। इस समय में आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे। किसी प्रकार का  मांगलिक कार्य हो सकता है।

मिथुन :- आज के दिन कोई न कोई घटना आपके लिए विपरीत परिस्थितियों का कारण खड़े करेगी। किसी प्रकार की चोट लगने की संभावना रहेगी। आज भाग्य मे आपके भाईयों को दुख का सामना करना पड़ सकता है l  साथ ही कार्य में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है लेकिन रिश्तेदार के यहां कोई  मांगलिक कार्य हो सकता है।

कर्क :- आज के दिन आपके परिवार के किसी सदस्य को अलगाव का सामना करना पड़ सकता  है। बिना किसी कारण आरोप भी लग सकता है। आपको परिवार से मिलने वाले सुख में कमी बन सकती है। मित्रो के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

सिंह :- आज के दिन मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको किसी से मन-मुटाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और  भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा। आज का दिन शिक्षा के लिए उत्तम रहेगा। परिवार एवं  बड़े-बुजुर्गों का अच्छा सुख प्राप्त होगा।

कन्या :- आज के दिन किसी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना है। आपको किसी कारण परेशानी  का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल परिवार मे किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने  को मिल सकती है। आज के दिन भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी और साथ ही कामकाज  की जगह दूसरों पर प्रभाव अच्छा रहेगा।

तुला :- आज के दिन अपने वार्तालाप की निपुणता एवं बुद्धिमत्ता से आपके कार्य सफल होंगे। अपने  ही लोगों के कारण चिंताजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बहन की तरफ से  कोई शुभ समाचार मिल सकता है l  आज के दिन शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता  प्राप्त होगी।

वृश्चिक :- आज के दिन आपके परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना  करना पड़ सकता है। आपको परीक्षा एवं प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते  हैं। आपका किसी से मन-मुटाव हो सकता है। मामा परिवार की तरफ से कोई निराशा जनक समाचार मिल सकता है l

धनु :- आज के दिन दूसरों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। इस समय मे आपको परीक्षा आदि में  निराशाजनक परिणाम मिल सकते हैं। मन में गुस्से की मात्रा बन सकती है। आपके शरीर में  बेवजह के आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी। परिवार का अच्छा सुख मिलेगा। काम के संबंध में कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी मिलेगी l

मकर :- इस समय में आप पर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। वाहन से चोट लगने अथवा  दुर्घटना होने की संभावना है। किसी प्रकार के आरोप का सामना करना पड़ सकता है। इस  समय  आपको पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। आज मन में नया उत्साह और जोश देखने  को मिलेगा। परिवार की तरफ से आपको साथ प्राप्त होगा।

कुंभ :- अपने स्वास्थ्य के संबंध में थोड़ा सचेत रहना पडे़गा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ  सकती हैं। आज प्रत्येक काम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। काम-काज के लिए आज का दिन हर प्रकार से उत्तम हैं l  आज किसी प्रकार का लेनदेन न करे, आज बेवजह  शरीर में आलस बना रहेगा। किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है।

मीन :- आज के दिन परिवार के सदस्यों के साथ विचारों में मतभेद या उनकी तरफ से किसी प्रकार  की तकलीफ आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफें भी पेश आ सकती हैं। आज के  दिन आप अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular