
उपाय :- चाँदी के बर्तन में दही खाने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधर आएगा।
वृष:- आज आपको बच्चो से कोई खुशखबरी मिल सकती है जिससे आपका दिन अच्छा जाएगा , किसी भी आर्थिक योजना पर फैसला करने से पहले अची तरह से सोच-विचार कर ले। आपका अहम प्रोजेक्ट जिसका आपको बेसब्री से इन्तजार था आज टल सकता है।
उपाय :- नौकरी और बिज़नस में अच्छे फायदो के लिए रात को दूध-पानी व चीनी को सिरहाने रखकर सुबह किसी वृक्ष में डाले।
मिथुन:- आपके आर्थिक हालत की वजह से कोई अहम काम अटक सकता है। अगर आप करिअर के बारे में सोच रहे है तो पर्यटन का छेत्र आपके लिए बेहतर विकल्प है। आज आपको सफलता मिलेगी।
उपाय :- किसी साधु या अपंग व्यक्ति को चारपाई का दान करने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कर्क:- अपनी सेहत सुधारें, क्योंकि कमज़ोर शरीर दिमाग़ को भी कमज़ोर बना देता है। काम-काज में ज़रूरत से ज़्यादा तनाव के चलते परिवार की ज़रूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। जीवनसाथी के साथ रोज़ाना की खटपट आज बद-से-बदतर हो सकती है।
उपाय :- सफेद गाय को रोटी खिलाएं हेल्थ बढ़िया रहेगी।
सिंह:- आज आपको निवेश में अच्छा फायदा मिलेगा , जल्दबाजी में फैसले न ले। जब याक आप किसी वादे को पूरा करने में सक्षम न हो तब तक वादा न करे। घर के माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए अज मेहमनो को घर पर बुलाये।
उपाय :- मंगल यंत्र की स्थापना करे नौकरी/बिज़नेस में तरक्की मिलेगी
कन्या:- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है।
उपाय :- प्रेमी/प्रेमिका को दूध से बनी चॉकलेट गिफ्ट में दें ।
तुला:- तरोताज़ा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा।
उपाय :- प्रेम सम्बन्धों में मिठास के लिए शहद खाए।
वृश्चिक:- आज आपके खर्चे बढ़ेंगे, सफ़र के लिए दिन अच्छा नहीं है। कोई ऐसा जिसके साथ आप रहते हैं, आपके लापरवाह और अनिश्चित बर्ताव की वजह से चिढ़ सकता है।
उपाय :- बहन, बेटी, मौसी, बुआ या साली की सहायता करना पारिवारिक जीवन के लिए शुभ है।
धनु:- किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं।अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफ़ी ग़लत है। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे।
उपाय :- हनुमान जी पर सिंदूर का चोला चढ़वाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर:- कार्यक्षेत्र में आपका पक्ष मजबूत रहेगा,आप अपने परिवार के लिए अपनी ख़ुशियाँ बलिदान करेंगे। लेकिन इसके बदले में आपको कुछ उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें आपको पछताना पड़ सकता है।
उपाय :- काला-सफेद कपड़ा किसी साधु को दान करने से स्वास्थ्य बेहतर होगा।
कुम्भ:- कोई आपका मूड ख़राब कर सकता है,यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे।
उपाय :- ॐ शुक्राय नमः का 11 बार उच्चारण करने से हेल्थ अच्छी रहेगी।
मीन:- मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। दफ़्तर में आपको कुछ उबाऊ काम करना पड़ सकता है। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है।
उपाय :- नौकरी व बिज़नेस में सफलता के लिए दुर्गा चालीसा व आरती पढ़ें।