Homeअध्यात्मआज का दिन इन राशी वालो के लिए रहेगा शुभ, और इन...

आज का दिन इन राशी वालो के लिए रहेगा शुभ, और इन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है!

मेष राशि – कारोबार में मुनाफा मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। नौकरी- इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। आलस्य की अधिकता रहेगी। यात्रा की संभावना है। आज भाग्य आपके साथ रहेगा। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि – संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि – आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। सार्वजनिक जीवन तथा सामाजिक जीवन में आज आपको कम सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्‍थितियां हो सकती हैं।

कर्क राशि – वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दाहिने आंख में तकलीफ होने की संभावना है।

सिंह राशि – पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। आज परिजनों के साथ उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि – पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जरूरी दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। थोड़े समय में लाभ लेने की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखें। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि – कार्य में सफलता और यश मिलेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी।

वृश्चिक राशि – पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुःखी होगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्‍थिति हो सकती है। स्थायी संपत्ति और वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखने की जरूरत है। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। आज का दिन शांति से व्यतीत करें।

धनु राशि – मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। संतान के सम्बंध में समस्या आएगी। थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा।

 

मकर राशि – खुद में बदलाव की कोशिश करें। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। झगड़े विवाद होने की संभावना है। क्रोध पर संयम रखें। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। आर्थिक तंगी रहेगी।

कुंभ राशि – मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। विदेश यात्रा के योग हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। दूर रहनेवाले संतान का शुभ समाचार मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे।

मीन राशि – आय एवं खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। घर से बाहर सर्तक रहें। मित्रों से भेंट हो सकती है। वाद-विवाद से बचें। पिता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular