
मेष (Aries) : आज मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। महीलाओं को मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। नौकरी में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने आपमें कुछ बदलाव लाने के लिए तैयार रहें।
वृषभ (Taurus) : आज नये विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा। भविष्य की व्यवसायिक योजनाओं के लिए आपको पूरी प्लानिंग करके चलनी चाहिए। इससे अपना आर्थिक लक्ष्य भी पा सकेंगे। आपका वित्तीय भाग्य उच्च चल रहा है।

मिथुन (Gemini) : आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज दफ्तर में अधिकारियों से आपकी काफी अच्छी बातचीत होगी, आपको अधिकारियों से समर्थन मिलेगा। शाम को किसी नई नौकरी या नए बिजनेस पर विचार होगा जो भविष्य में कारगर साबित होगा।
कर्क (Cancer) : आज प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों को आप उनकी ही चाल में फंसा देंगे। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा। मन को खराब विचारों से दूर रखते हुए अच्छे कार्यों में केन्द्रित करें, नई स्थितियां आपमें नई प्रतिभाओं का संचार करेंगी। सामाजिक मान बढ़ेगा।

सिंह (Leo) : आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। लेकिन मध्याह्न के बाद आपके व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ सकती है। हाथ में आया अवसर गवां भी सकते हैं। आपके प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। चिंता रहेगी। आज निवेश शुभ रहेगा। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है।
कन्या (Virgo) : आज आपको ज्यादा भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक समस्या के हल में से मदद मिलेगी। जीवन शैली पर हो रहें खर्चो में कमी जरूरी है। कारोबार में अचानक लाभ मिलने के योग बनेंगें। आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा।

तुला (Libra) : आज आपका आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। आप अपने काम की उन्नति को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। घटती घरेलू जिम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। दफ्तर में आप तारीफ पाएंगे। व्यर्थ के झगड़ों एवं विवादों से बचने का प्रयास करें।
वृश्चिक (Scorpio) : आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। भौतिक साधन तथा वस्त्र इत्यादि की खरीदारी होगी। प्रणय सम्बंधों में सफलता मिल सकती है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे। आपकी जीवन में कोई ऐसी स्थति आने वाली है जब आपको सीधे ,तुरंत और अति सक्रिय रहकर फैसले लेने होंगे।

धनु (Sagittarius) : आज आपको कार्य क्षेत्र में नये आयाम मिलने वाले है। साथ ही साथ आज आपको आपका कोई पुराना मित्र या फिर रिश्तेदार मिल सकता है। आज पहले से कुछ ज्यादा अच्छा महसूस करेगे। आज पैसो के प्रति अधिक दिलचस्पी रखेगे। साथ ही साथ अपने कार्यो पर अकदम खरे उतरेगे।
मकर (Capricorn) : आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है। आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं।

कुंभ (Aquarius) : आज कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की आशंका है। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है। भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी।