Homeअध्यात्मआज इन राशियों के जातकों का मान सम्मान बढ़ेगा, जानिए!

आज इन राशियों के जातकों का मान सम्मान बढ़ेगा, जानिए!

मेष राशि – आज भाग्य आपका साथ देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार- धंधे में प्रगति होगी। जीवनसाथी को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी।

वृषभ राशि – संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करेंगे।

मिथुन राशि – जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्‍थितियां हो सकती हैं। सामाजिक जीवन में आज आपको कम सफलता मिलेगी।

कर्क राशि – मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दाहिने आंख में तकलीफ होने की संभावना है। वाणी पर संयम रखें। मन अशांत रहेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह राशि – पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा साबित होगा।

कन्या राशि – पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जरूरी दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं।

तुला राशि – आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कार्य में सफलता और यश मिलेगा।  बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी।

वृश्चिक राशि –धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्‍थिति हो सकती है। आज का दिन शांति से व्यतीत करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। वाहन सुख मिल सकता है।

धनु राशि – मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा।

मकर राशि – मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। झगड़े विवाद होने की संभावना है। आर्थिक तंगी रहेगी। क्रोध पर संयम रखें।

कुंभ राशि – मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। विदेश यात्रा के योग हैं। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मीन राशि – पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। घर से बाहर सर्तक रहें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। वाद-विवाद से बचें। पिता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। आय एवं खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular