आखिर क्यों हैं सबसे चर्चित, तेजतर्रार आईएएस दीपक रावत!
इस वक्त वो ऐसे अधिकारी हैं जिनके बारे में लोग सबसे ज्यादा चर्चा कर रहे हैं। हरिद्वार के हर नुक्कड़, चैक-चैराहे पर उनके काम की चर्चाएं होना आम बात हो गई है। दीपक का कहना है कि वो आज चाहे जिस भी पद पर हैं लेकिन अपने आपको वो बच्चा ही मानते हैं और उन्हें बच्चा बने रहने में ही आनंद आता है। वो कभी नहीं चाहते कि उनके अंदर जो एक बचपना है वो खत्म हो। हालांकि, वो कभी-कभी सोचते हैं कि सीरियस रहें लेकिन ऐसा हो नहीं पाता।
नैनीताल में सड़कों से लेकर गलियारों तक बिना किसी भ्रष्टाचार के कार्य संपन्न होने लगे थे। सरकारी कामकाज में कोई भी त्रुटी नहीं होती थी। अब हरिद्वार में भी वो अपना जलवा दिखा रहे हैं। एक तरह से हम कह सकते हैं कि रावत जैसे डीएम हर जिले को मिल जायें तो उत्तराखंड की तस्वीर ही बदल जायेगी।
RELATED ARTICLES

