उधम सिंह नगर/खटीमा – खटीमा उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आकाशीय बिजली गिरने से हुई घटना की सूचना पाकर देर शाम उप जिला चिकित्सालय खटीमा पहुंचे। व्यस्त कार्यक्रम होने के बाद से भी घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाई रोड खटीमा आने का मन बना लिया।
इस दौरान उन्होंने आकाशीय बिजली गिरने से नरगेस देवी की हुई मौत पर गहरा दुख जताया। वहीं उन्होंने घायल महिलाओं से मुलाकात कर उनका हाल जाना तथा उन्हें सांत्वना दी साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों का बेहतर उपचार करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का भी निरीक्षण करते हुए अस्पताल कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतक महिला के परिजनों तथा घायलों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। आपको बता दें कि रविवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से गांव नंदन्ना निवासी नरगेस देवी की मौत हो गई थी तथा मृतका की बेटी निशा और बहू प्रियांशी बुरी तरह घायल हो गई थी। जिनका इलाज खटीमा उप जिला चिकित्सालय खटीमा में किया जा रहा है।