रिलायंस फाउंनडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को सवोच्च खेल संस्था आईओसी का सदस्य चुना है। नीता संस्था की सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला है। रियो में गुरूवार को 129वें सम्मेलन में उनका चुनाव किया गया। नीता ने चुनाव में 71 वोट हाहस किए है जबकिं चयन के लिए सिर्फ 39 वोट की आवश्यकता होती है। नीता ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का सदस्य चुने जाने पर बहुत अभिभूत हूं। सह विश्व स्तर पर भारत के बढ़ते महत्व की पहचान है। 51 वर्षीय नीता 70 वर्ष की उम्र तक इस पद पर रहेंगी। इससे पहले सर दोराबजी टाटा आईओसी का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले भारतीय थे। स्विट्जरलैंड स्थित आईओसी ओलंपिक अभियान की सवोच्च संस्था है। जो ग्रीष्म, शीतकालीन और पैरालिपिंक खेलो का आयोजन कराती है।