Tuesday, March 3, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड आईआईटी रुड़की में मौसम पर किसानों के साथ सेमिनार का किया गया...

आईआईटी रुड़की में मौसम पर किसानों के साथ सेमिनार का किया गया आयोजन।

हरिद्वार/रुड़की – आईआईटी रुड़की के जल संसाधन एवं प्रबंधन विभाग में किसानों के साथ मौसम पर सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमे आसपास के देहात क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।

वही कार्यक्रम में दिल्ली इंडियन मेट्रोलॉजिकल के डीजी डॉक्टर मृत्युंजय महापात्रा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को मौसम सम्बंधित जानकारी लगातार दी जा रही है ताकि आपदा के समय किसान अपनी फसल को बचा सके।

उन्होंने कहा कि आज मौसम विभाग ऐसी स्थिति में पहुंच चुका है, जिसमे सभी आपदाओं का पूर्वानुमान किया जाता हैं जैसे अभी अक्टूबर महीनें में यूपी उत्तराखंड में बारिश हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही उस पर अमल किया जा रहा है। साथ ही बेमौसम बारिश से किसानों को काफी नुकसान होता है इससे बचने के भी उपाय किसानों की इस सेमिनार में जानकारी दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2