हरिद्वार – सोमवार को मौसम का बदला मिजाज राहत के साथ ही आफत भी लेकर आया। बारिश, आंधी-तूफान के कारण सड़कों पर जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं जिससे लोगों के लिए आवाजाही मुश्किल हो गई। वहीं हरिद्वार में एक युवक की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई।

तेज आंधी चलने से लक्सर हरिद्वार मार्ग पर पीर बाबा की दरगाह के पास मोटरसाइकिल सवार अमित कुमार पुत्र राजकुमार उम्र 35 वर्ष निवासी विजयपुरा की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। युवक हरिद्वार से अपने घर लौट रहा था तभी वह हादसे का शिकार हो गया।
आंधी-तूफान से गिरे पेड़, युवक की पेड़ के नीचे दबने से हुई मौत।
RELATED ARTICLES
