Homeराज्यउत्तराखण्डआंधी तूफान में एक बच्ची बही, नुकसान पर सरकार का बड़ा कदम

आंधी तूफान में एक बच्ची बही, नुकसान पर सरकार का बड़ा कदम

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से शुक्रवार को प्रदेश में हुई अतिवृष्टि/आंधी तूफान से हुई क्षति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को निर्देश दिये कि समय-समय पर फोन के माध्यम से सभी जिलों की आपदा की जानकारी प्राप्त करें। आपदा से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी शीघ्र ही उच्चाधिकारियों को दी जाए। उन्होंने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से सभी जिलों की जान माल के नुकसान की भी जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले तीन माह वर्षाकाल के दौरान विशेष सतर्कता की जरूरत है। सभी जिलाधिकारियों को किसी भी प्रकार के आपदा के लिए सतर्क रहने एवं शीघ्र रिस्पांस के लिए निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिये हैं कि जिला आपदा कंट्रोल रूम का भी लगातार निरीक्षण करते रहें। उन्होंने जिलाधिकारियों को आपदा के दृष्टिगत जनप्रतिनिधियों के सम्पर्क में रहने के भी निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों की फोन नम्बर की सूची भी अपडेट रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की घटना होने पर शीघ्र सम्पर्क किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार को उत्तरकाशी एवं पौड़ी में 28 मी.मी. की बारिश हुई जबकि देहरादून में 40 मी.मी. बारिश हुई। उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट तहसील के गंगटाड़ी में एक बच्ची के बहने की सूचना मिली है। जबकि पौड़ी जनपद के चाकीसैंण तहसील के बुमोच में अतिवृष्टि से चार पशुओं की हानि हुई है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार देर रात तक सभी जिलाधिकारियों से अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी फोन के माध्यम से ली।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments