पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिले के विधानसभा गंगोलीहाट के बनकोट क्षेत्र बागेश्वर जिले से लागा हुआ है । यहाँ डॉक्टर नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से और विधायक फकीर राम टम्टा के प्रयासों से क्षेत्र की सबसे बड़ी मांगो में से एक बनकोट एलोपैथिक अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति की मांग पूर्ण हुई।
डॉक्टर की नियुक्ति से जिला मुख्यालय से 135 किमी दूर पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर को सीमा में बसे क्षेत्र बनकोट क्षेत्र गांवों की आबादी 20 हजार को फायदा मिलेगा। उत्तराखंड बनने के बाद पहली बार क्षेत्र को मिलेगा।
इस से पूर्व कई बार तैनाती मिलने के बाद भी डॉक्टर की जॉइनिंग नही हुई। वर्ष 2018 में अधिसंख्य के रूप में डेंटल डॉक्टर अरविनन्द की नियुक्ति हुई जो जनवरी 2022 तक रहे, उसके पश्चात पीजी में चयन होंने के बाद डॉक्टर अस्पताल डॉक्टर विहीन चल रहा था।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से विधायक फकीर राम टम्टा के प्रयासों से नियुक्ति कराने की मांग की गयी थी जो पूर्ण हुई है। आज डॉक्टर अमित कुमार पन्त ने कार्य भार संभाल दिया है। क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वह विधायक फकीर राम टम्टा स्वास्थ्य मंत्री का आभारी व्यक्त किया है।


