Homeराज्यउत्तराखण्डअवैध खनन पर वन विभाग की कार्यवाही, दो वाहनों को किया सीज।

अवैध खनन पर वन विभाग की कार्यवाही, दो वाहनों को किया सीज।

उधम सिंह नगर/जसपुर – प्रदेश में लगातार अवैध खनन का कारोबार बढ़ता जा रहा है। अवैध खनन पर प्रशासन और वन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है लेकिन उसके बाद भी खनन माफिया अवैध खनन करने में जुटे है।

वही जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में गोविंदपुर हाइवे पर प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग द्वारा अवैध खनन में लिप्त दो डंपरों को पकड़ा गया, जिसमें उप खनिज भरा हुआ था।

वही वन क्षेत्राधिकारी पतरामपुर राजकुमार सिंह ने बताया कि अवैध खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

आज भी प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व चकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें उप खनिज से भरे दो डंपरों ट्रक को पकड़ा गया है। जिनके पास अविवहन पास नही थे और ना ही परमिशन थी। जिनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है और आगे भी अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular