Homeराज्यउत्तराखण्डअवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, धरना जारी

अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, धरना जारी

देहरादून। अवैध खनन लंबे अर्से से समस्या का कारण बना रहा है। नदियों का सीना मशीनों से छलनी करना आसपास के लोगों के लिए भी भारी पड़ता है। इसीलिए रायवाला छिदरवाला, साहबनगर आदि क्षेत्र में चल रहे ं सौंग नदी के अवैध खनन पर ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। अब उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने अवैध खनन करने वालो को खदेड़ कर वहीं धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है।
क्षेत्रीय ग्राम प्रधान ध्यान सिंह असवाल का कहना है कि खनन की अवैध कार्यवाही बिना पुलिस के प्रशासन के मिले संभव ही नहीं है। लेकिन जब उन्होंने इस खनन पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया तो उस समय उन्हें यह कार्यवाही महंगी पड़ी और पुलिस प्रशासन भी सूचना देने पर ग्रामीणों को ही धमका रहे हैं।
सूत्रों की माने तो पुलिस ने बिना लिखित सूचना के कार्रवाई करने से साफ इन्कार कर दिया। आज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने नदी क्षेत्र में खनिज भर रहे वाहनों को वहां से हटवा दिया। साथ ही ग्रामीणों ने बेमियादी धरना प्रदर्शन का एलान किया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular