
रुड़की- अवैध निर्माण पर अब हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण विभाग सख्त हो गया है… रुड़की के पुहाना स्थित अवैध रूप से बनाई जा रही, कॉलोनी पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला है… इसी दौरान हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता डी०एस रावत ने कहा कि जो भी लोग अवैध रूप से निर्माण कर रहे हैं…और उनके लिए यह अभी तो पहला चरण है, साथ ही कहा कि उनका उद्देश्य है कि बातें कम काम ज्यादा हो…उन्होंने कहा कि जो भी प्रमाणित होगा कि अवैध रूप से कोई भी कार्य किया जा रहा है, उस पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी…